सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा स्वयं सिद्धा एवं संचार सिद्धा तकनीकी ज्ञान समिति के अंतर्गत 2 मार्च ग्रीन वैली हाल में 'टेक्नोलॉजी की ओर कदम बढ़ाए learning club session -1' कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। भाजपा गुजरात महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष रितु राठी, वार्ड चेयरमेन, रश्मि साबू, यशस्वी सिद्धार्थ लखोटिया कूडो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त का सम्मान किया गया। प्रिया सोमानी एवं नेहा साबू के द्वारा gpay, swiggy का तकनीकी ज्ञान सिखाया गया। इस सेमिनार को सफल बनाने में सरिता सोमानी, रंजीता कोठारी एवं अंजलि पूंगलिया समिति मेंबर्स का भरपूर सहयोग रहा। वंदना तोषनीवाल को राम कलाकृति के लिए पुरस्कृत किया गया। इनकी यह पेंटिंग अयोध्या में सिलेक्ट हुई है। स्वयं सिद्धा समिति के अंतर्गत एक माहेश्वरी बहन को नई टेक्नोलॉजी वाली सिलाई मशीन दी गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की भूतपूर्व अध्यक्ष विमला साबू एवं निवर्तमान गुजरात प्रदेश अध्यक्ष उमा जाजू विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम में 80 बहनों की उपस्थिति रही। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन