श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि कासगंज द्वारा संचालित विद्यालयों का प्रथम वार्षिकोत्सव आयोजित
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि कासगंज द्वारा संचालित विद्यालयों का प्रथम वार्षिकोत्सव गंगा देवी माहेश्वरी भवन में दिनांक 2.3.2024 को आयोजित किया गया जिसमें श्री गौरी शंकर शारदा जूनियर हाई स्कूल रामस्वरूप बिरला चमेली देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल एवं आनंदीलाल बिरला जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार जाखेटिया अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीना माहेश्वरी, राजेंद्र कुमार वोहरे एवं विशिष्ट अथिति नवनीत माहेश्वरी थे। मुख्य अथिति राजकुमार जाखेटिया ने विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की व सभी सहभागिता करने वाले सभी छात्रों को जाखेटिया ने पुरस्कार दिए। बढिय़ा संचालन के लिए मैडम छाया माहेश्वरी एवं अमन माहेश्वरी को सम्मानित किया। विद्यालय के सभी अध्यापकों को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी एवं बच्चों को शिक्षा को क्षेत्र में मेहनत से पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे कि विद्यालयों का नाम रोशन हो सके। नवनीत माहेश्वरी एवं श्रीमती मीना माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को अभिभावकों ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, सियाराम ओम प्रकाश यादव ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद काबरा, मंत्री सुनील कांत दरक, प्रबंधक राजीव काबरा, सच्चिदानंद डांगरा, सौरव लाहोटी, गोपाल झंवर, अरविंद मूंदड़ा, सुरेन्द्र माहेश्वरी, दुग्रेश माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, लता कांकाणी, अलका शिकची, प्रतिभा रांदड़, प्रीति सोमानी, विनीत जाजू, अनिल काकांनी आदि उपस्थित रहे
Latest News