कोयंबटूर मे श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन

कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन मोहन भुराडिया, श्रीमती आशा भुराडिया एवं परिवार द्वारा श्री श्याम परिवार, कोयंबटूर के तत्वाधान मे श्याम बाबा के कीर्तन एवं भजनो का आयोजन दिनांक 20.02.24 को श्री श्याम दरबार (श्री शक्ति धाम मंदिर), साईबाबा कॉलोनी, कोयंबटूर में किया गया। कार्यक्रम मे 70 से ज्यादा भक्तों ने मधुर भजनो का आनंद लिया एवं बाबा की ज्योत लेकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यो रेणुका माहेश्वरी, गिरीराज चांडक एवं श्री श्याम परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को श्याममय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्याम बाबा की आरती करके सभी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन