अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा अहमदाबाद भ्रमण


अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, राष्ट्रीय मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री, राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रकल्प प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा द्वारा गुजरात भ्रमण के अन्तर्गत दिनांक 29 जनवरी, 2024 को अहमदाबाद का भ्रमण किया। अहमदाबाद में कार्यरत नौ माहेश्वरी महिला संगठनों ने एकजुट होकर आत्मीय मिलन समारोह कार्यक्रम AMA सभागार में आयोजित किया।
राष्ट्रीय आंचलिक सह प्रभारी संचार सिद्धा समिति श्रीमती सुशीला माहेश्वरी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजूश्री काबरा, गुजरात प्रदेश सचिव श्रीमती कांता मोदानी तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा जाजू, प्रदेश पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता बाँगड़, संरक्षक श्रीमती कौशल्या लढ्ढ़ा, संयुक्त मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी की विशेष उपस्थिति रही।
सभी अध्यक्षाओं व सचिवों ने फूलों से पदाधिकारी गण का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कुमारी खनक माहेश्वरी के अति सुंदर भरतनाट्यम् द्वारा महेश वंदना और सखी संगठन की बहनों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुतियों से हुआ। सभी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों को दुपट्टे ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। अहमदाबाद की वयोवृद्ध कर्मठ कार्यकर्ता सखी संगठन की संरक्षक श्रीमती इंद्रा राठी का श्रीमती मंजु बाँगड़ ने शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। सभी संगठनों के अध्यक्ष व सचिवों द्वारा इस सत्र में हुए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

श्रीमती मंजूश्रीजी काबरा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। श्रीमती मंगल मर्दा ने कार्यकर्ता बहनों को 'विधान की आवश्यकताÓ के बारे में जानकारी दी। श्रीमती उर्मिला कलंत्री ने गुजरात भ्रमण के सुखद अनुभव बताये एवं सभी संगठनों को एकजुट होकर कार्य करने की गुहार लगाई। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने श्रृंखलाबद्ध संगठन की महत्त्वता के बारे में बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की और साथ ही संगठन से जुडऩे के फ़ायदे पर भी रोशनी डाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़ ने रामायण के प्रसंगों द्वारा प्रभु श्री राम के कई गुणों को सबके समक्ष उजागर किया। विनम्रता, शालीनता, धैर्यता और सहनशीलता से परिपूर्ण श्री राम का चरित्र नरत्व के लिए तेजोमय दीप स्तंभ है और इसीलिए हमारे जीवन के रोल मॉडल के रूप में हमें प्रभु श्री राम को स्थापित करना चाहिये यह भी कहा और जिसे सभी ने बहुत ही सराहा। 
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन के गठन को उन्होंने मंजूरी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा अहमदाबाद जिला के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ विधि बहुत ही अनोखे अंदाज में हुई। अहमदाबाद की उपस्थित 115 कार्यकर्ता बहनों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक नयी ऊर्जा का संचार कर दिया। गुजरात प्रदेश सचिव श्रीमती कांता मोदानी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अहमदाबाद के प्रसिद्ध रिवर फ्रंट पर स्थित खूबसूरत अटल ब्रिज की सैर कराई जिसने उन सभी का मन मोह लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन