अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा दाहोद भ्रमण
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजु बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, राष्ट्रीय मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री, राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रकल्प प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा तथा निर्वतमान गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा जाजू गुजरात भ्रमण के दौरान 28 जनवरी 2024 को माहेश्वरी सखी मंडल एवं महिला मंडल दाहोद शाखा ने एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मालीवाल के फार्म हाऊस में किया। पधारे सभी अतिथियों का दाहोद की सखियों ने फूलों से स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर महेश वंदना द्वारा बैठक की शुरुआत की। सभी अतिथियों को माला और शॉल से सम्मानित किया। समाज के भाइयों ने भी पुष्पगुच्छ देकर पधारे हुए अतिथियों का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ ने अपने वक्तव्य में सभी को संगठनों की कार्य शैली के बारे में बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने दाहोद के दोनों संगठनों का समन्वय देख बहुत प्रसन्नता जाहिर की और बताया कि तन मन धन और समय देकर जिन संगठनों को हम ऊँचा उठाते हैं उसमें समितियों के माध्यम से अच्छे से कार्य करना चाहिये। सभी ने अपने वक्तव्य द्वारा शाखा की बहनों का मार्गदर्शन किया एवं जानकारी दी। मीटिंग में 50 बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं 20 भाईयों की भी उपस्थिति रही। दाहोद के दोनों संगठनों की अध्यक्ष स्नेहलता मालीवाल व सचिव ज्योति लढ्ढ़ा तथा हितेशा राठी व सचिव मेघा बियानी ने अपने संगठनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया और कुछ प्रश्न भी पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान पदाधिकारियों से पाया। राष्ट्रीय गान के साथ मीटिंग संपन्न हुई। समाज के सभी भाई बहनों ने अतिथियों के साथ भोजन लिया।
Latest News