अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा अंकलेश्वर एवं भरूच भ्रमण
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़ और महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी को मध्यांचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री और राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा ने गुजरात भ्रमण के दरम्यान अंकलेश्वर/भरूच का भ्रमण करवाया। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने अंकलेश्वर में संचालित सिलाई केन्द्र की मुलाकात ली और केंद्र संचालक श्रीमती अंजली बाँगड़ से पूरी जानकारी प्राप्त की। श्रीमती अंजली ने अपने मन की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजु बाँगड़ के साथ साझा की। यहां से प्रशिक्षित बहनों से भी मुलाकात की। संगठन की सखियों ने फूलों से स्वागत किया। उसके बाद अंकलेश्वर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा बहेडिय़ा के निवास स्थान पर अंकलेश्वर/भरूच माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 28 जनवरी 2024 के दिन एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गुजरात प्रदेश निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती उमा जाजू, संरक्षक कौशल्या लढ्ढ़ा, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा मूंदड़ा एवं सह सचिव श्रीमती ज्योति सोनी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
दीप प्रज्ज्वलित कर महेश वंदना के साथ बैठक की शुरुआत की गई। भरूच व अकंलेशर के संगठन द्वारा मोमेंटो देकर अतिथियों का सम्मान किया गया तथा दोनों संगठनों ने अपने संगठन की रिपोर्ट पेश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ ने अपने उद्बोधन में सिलाई केन्द्र की बहुत ही सराहना की साथ ही संगठन में शक्ति है इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने दोनों संगठनों द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की और समितियों के कार्यों पर रोशनी डाली। बैठक में भरूच सभा व युवा संगठन के सदस्य भी उपस्थित थे। संगठन सचिव ने सभी का आभार माना और बैठक का समापन किया। सभी से आपसी संपर्क बहुत ही प्रभावशाली रहा।
Latest News