अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री की सूरत भ्रमण रिपोर्ट


सूरज जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2024 को गुजरात भ्रमण के दौरान सूरत पधारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति राठी, मध्यांचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री एवं राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा का शांतम सभागृह में भाव भीना स्वागत कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व महेश वंदना के साथ हुआ। जिला की नवगठित युवती संगठन के सदस्यों द्वारा स्वागत नृत्य एवं परिवर्तन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। श्रीमती मंजु बाँगड़ एवं श्रीमती ज्योति राठी को पेंसिल स्केच पेंटिंग मिताश्री डागा द्वारा भेंट की गई। अनीता राठी ने नामों की शब्द माला के माध्यम से स्वागत कविता प्रस्तुत की। अध्यक्षीय उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती वीणा तोषनीवाल एवं जिला के कार्यों की रिपोर्ट सचिव श्रीमती प्रतिभा मोलासरिया के द्वारा प्रस्तुत की गई।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ ने जिला संगठन के कार्यों एवं रिपोर्ट बहुत प्रशंसा की। साथ ही 'आपने हमारे मॉडल प्रभु श्री रामÓ विषय पर अपने बहुत ही सुंदर विचार सबके समक्ष रखे। जिला की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने संगठन में जिले की महत्त्वपूर्ण कड़ी पर रोशनी डालते हुए पदों की जिम्मेदारी कैसे निभायें विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही नव गठित युवती संगठन के लिये कहा जब आगाज इतना खूबसूरत है तो आने वाला कल कितना स्वर्णिम होगा। राष्ट्रीय भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला साबू का प्रभावशाली आर्शीवचन सबके मन को मोह गया। राष्ट्रीय मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री ने अपने मन की बात द्वारा गुजरात प्रदेश के सदस्यों की एकजुटता के बारे में बताया। राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा ने संगठन के विधान की जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधान शीघ्र ही तैयार हो रहा है। कॉरपोरेटर श्रीमती रश्मि साबू, निर्वतमान प्रांतीय अध्यक्ष उमा जाजू की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम संचालन श्रीमती श्वेता जाजू एवं आभार श्रीमती वंदना भंडारी ने तथा अतिथि परिचय रेखा पोरवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में 130 बहनों की उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन