राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा त्रि दिवसीय गुजरात भ्रमण की रिपोर्ट

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी दिनांक 27/28/29 जनवरी, 2024 को त्रि-दिवसीय गुजरात भ्रमण पर पधारे। मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री, राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा तथा गुजरात प्रदेश निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती उमा जाजू ने सिलवासा, सूरत, अंकलेश्वर/भरूच, दाहोद और अहमदाबाद का भ्रमण बड़े सुव्यवस्थित तरीक़े से करवाया। सभी संगठनों में श्रृंखलाबद्ध संगठन की महत्त्वता बताई गई। समितियों के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की कार्ययोजना से अवगत कराया गया। हमारे रॉल मॉडल श्री राम के आदर्शों द्वारा संगठन में अपनी भूमिका के बारे में सविस्तार बताया। सभी संगठनों की बहनों व भाईयो से रूबरू मुलाक़ात कर उनके साथ मन की बात की और सभी जगहों की गतिविधियों को जाना। बहुत ही सुखद अनुभव के साथ यह यात्रा सम्पन्न हुई। 
सिलवासा भ्रमण रिपोर्ट
गुजरात भ्रमण पर निकले राष्ट्रीय पदाधिकारी 27 जनवरी 2024 को प्रात: सिलवासा पहुँचे। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी को मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री और राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा गुजरात भ्रमण के दौरान सिलवासा लेकर पधारे। इतने वर्षों में पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों का माहेश्वरी महिला संगठन सिलवासा तथा कॉटेज अस्पताल में चल रहे नि:शुल्क अन्नसेवा प्रकल्प की मुलाकात हेतु आने का प्रथम संयोग बना। अतिथियों ने अपने हाथों से अन्नसेवा क्षेत्र में भोजन परोसा और विशेष दानदाताओं को सम्मानित किया। दीप प्रज्वलन व महेश वंदना के साथ बैठक की शुरुआत हुई। 

संगठन द्वारा सभी अतिथियों का शॉल और पुष्प से सम्मान किया गया। सिलवासा अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा कलंत्री ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ ने कॉटेज हॉस्पिटल में पिछले 10 वर्ष से लगातार चल रहे नि:शुल्क अन्न दान सेवा कार्य वाले प्रोजेक्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति भी इस प्रोजेक्ट से अत्यन्त प्रभावित हुई और कहा जिस विश्वास, उमंग, जुनून से आप यह सेवा कार्य कर रहे हैं वो बहुत अभिनंदनीय है। हम संगठन में संगठित होकर बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं इसका ज्वलंत उदाहरण है यह अन्नक्षेत्र। आप लोगों ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से रुपये 11000/- का योगदान पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीता लाहोटी को अन्नक्षेत्र के लिये दिया। सभी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों से अपने मन की बात की और पहली बार मिलने की ख़ुशी ज़ाहिर की। सचिव श्रीमती सारिका ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमरगाम तथा वापी से भी सखियाँ पधारी थी। सभी सखियों के सहयोग से कार्यक्रम पूर्णत: सफल रहा।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन