सरदारशहर महिला मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न
संजीवन सिद्धा स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत बसंत पंचमी के दिन चूरू जिला के सरदारशहर महिला मंडल द्वारा पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवानों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल की सभी बहनों ने हर तरह से अपना पूरा योगदान दिया। मंडल की कुछ बहनों ने अपना रक्त दान भी किया, प्रेरणा लखोटिया और किरण मिमानी ने यह पुण्य कमाया। बाकि बहनों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। समाज के अन्य लोगों का भी इस कैंप में पूर्ण सहयोग रहा। कुल रजिस्ट्रेशन 233 थे और कुल 174 Uunit blood एकत्रित हुआ।
Latest News