गुलाबबाग में खेल उत्सव व महिला विकास उत्सव का होगा आयोजन
गुलाबबाग माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में माहेश्वरी महिला संगठन, महिला दिवस के उपलक्ष पर अपना साप्ताहिक खेल उत्सव, महिला विकास उत्सव का आयोजन दिनांक 16-17 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। राजकुमार लढ़ा को सुमित लोहिया एवं प्रभा सारडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सीमांचल से लगभग 100 महिला प्रतिभागी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करेगी। खेल में डबल बैडमिंटन, सिंगल बैडमिंटन, शतरंज, खोखो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल जज महोदया श्रीमती स्वेता सारडा रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश से भी पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे माहेश्वरी समाज के सभी वर्गों खास उत्साह देखा जा रहा है।
Latest News