माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर का सरकारी स्कूल के विधार्थियो के लिए अन्नदान
माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वाधान में 9 फरवरी को ईरूगुर ग्राम के सरकारी स्कूल के विधार्थियो के लिए अन्नदान का आयोजन किया गया। स्कूल के 250 से ज्यादा विद्यार्थियो को एक समय का भोजन करवाया गया। इसके लिये स्कूल प्रशासन ने बहुत बहुत साधुवाद दिया। कार्यक्रम मे युवा परिषद के सदस्य गिरीराज फोमरा, पुरूषोत्तम भुराडिया, लक्ष्मीकांत भुराडिया, गोविंद मंडोवरा एवं तेजस बागडी ने भाग लिया था।
Latest News