कलंत्री परिवार मे खुशी की लहर.. मॉं - बेटे को मिला समाज का प्रतिष्ठित पुरस्कार
सिडको निवासी डॉ. अशोक कलंत्री के लिये 10 फरवरी का दिन नया सवेरा लेकर निकला। उनकी पत्नी डॉ. सुरेखा कलंत्री और बेटे डॉ. श्रेयस कलंत्री को एक ही दिन समाज के अलग अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा की ओर से डॉ. सुरेखा कलंत्री को आरोग्य क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये तथा राज्य सरकार की ओर से अहिल्या देवी होलकर पुरस्कार दिये जाने पर उनको विशेष प्रतिभा पुरस्कार दिया गया।
दुसरी ओर माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल की ओर से दिये जाने वाला प्रतिष्ठित एमव्हिपीएम स्कॉलर अवॉर्ड उनके पुत्र डॉ. श्रेयस को मिला है। एलन करियर इन्स्टिट्युट के प्रमुख ब्रिजेश माहेश्वरी के करकमलों से डॉ. श्रेयस को सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र तथा एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। एक ही दिन, एक ही तारीख को मां-बेटे को पुरस्कार मिलने का शायद ये पहला ही प्रसंग होगा। संपूर्ण कलंत्री परिवार का बहुत बहुत अभिनंदन और भविष्य के लिये शुभकामनायें।
Latest News