कोयंबटूर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भजन एवं भोग आरती का भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन
माहेश्वरी सुरभि भजन मंडल कोयंबटूर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य मे कोयंबटूर के आरएस पुरम स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर मे राम-लक्ष्मण की झांकी, भजन एवं भोग आरती का भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के भजन मण्डल की 40 से ज्यादा महिला सदस्यो ने भाग लिया। कार्यक्रम में 108 बार राम मनका, हनुमान चालीसा, राम के भजनो के साथ राम दरबार की भव्य झांकी सजाई गई। राम दरबार के लिए राम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान की भुमिका बाल कलाकार कार्तिक मण्डोवरा, हर्षित मण्डोवरा, वन्या गटाणी एवं महावीर ने सरलता से निभाई। कलाकारो के सजीव प्रदर्शन ने मानो जैसे साक्षात राम दरबार के दर्शन करा दिये - जिसे देख कर उपस्थित सभी भक्तो थिरकते पावो कके साथ मधुर स्वरो मे 'राम आयेगे तो अंगना सजाउगी...' जैसे भजनो की निरंतर झडी लगा दी। सभी महिलाओ ने 51 दीयो के साथ राम स्तुति, वंदना एवं आरती की। कार्यक्रम की रुपरेखा दीपा राठी एवं भावना साबू ने बनाई। सम्पूर्ण व्यवस्था, सजावट, रंगोली इत्यादि मे रुचि बागड़ी, श्वेता भुराडिय़ा, श्वेता बागडी, अनु पनपालिया, श्रद्धा व पुजा चितलांगिया, सीमा मालपानी एवं अन्य सदस्यो का विशेष योगदान रहा।
Latest News