गणतंत्र दिवस पर सरकारी एवं निजी स्तर पर पवन राठी, बीकानेर का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ 26 जनवरी 2024 को सरकारी एवं निजी संस्थाओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। बीकानेर माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने बताया कि यह गणतंत्र दिवस जहां एक ओर सभी को गौरवान्वित करने वाला होता है वही यह पर्व बीकानेर माहेश्वरी समाज के लिए महत्त्वपूर्ण रहा। इस दिन सरकारी स्तर पर नगर निगम बीकानेर परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस सम्मान समारोह के अन्तर्गत जहां एक ओर 85 प्रतिभाओं का अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया उसी सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीकानेर माहेश्वरी समाज से एकमात्र माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता एवं श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के वर्तमान उपमंत्री पवन कुमार राठी का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। नारायण दम्माणी ने बताया कि नगर निगम बीकानेर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर श्री राजेन्द्र पंवार एवं निगम आयुक्त केशरलाल मीणा ने पवन कुमार राठी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह मोमेन्टो व अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा सामाजिक कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्यों, श्रेष्ठ शैक्षणिक परिणाम व पर्यावरण कार्यक्रम में अभिरूचि स्वरूप प्रदान किया गया। बीकानेर नगर निगम द्वारा इन्हें यह दूसरी बार सम्मान प्रदान किया गया है तथा माहेश्वरी समाज के अलावा भी इन्हें अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं से समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है।
श्री प्रीति क्लब अध्यक्ष ने बताया कि इस जनवरी माह में दिनांक 19 व 20 को सवाई माधोपुर में शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में भी रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री किरोड़ीलाल मीणा की उपस्थिति में अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया है।
सम्मानित होने के पश्चात् पवन कुमार राठी ने नगर निगम बीकानेर व रेस्टा द्वारा सम्मानित किये जाने पर सभी पदाधिकारियों का आभार किया।
पवन कुमार राठी के सरकारी एवं निजी स्तर पर सम्मानित किये जाने पर माहेश्वरी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देकर उनके दीर्घआयु की मंगलकामना की।
श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी के अनुसार उन्हें माहेश्वरी समाज की ओर से नारायण दम्माणी, मनमोहन कल्याणी, सत्यनारायण राठी, नारायण बिहाणी, सुशील करनाणी, चांदरतन राठी, नारायण डागा, अशोक बागड़ी, याज्ञवल्क्य दम्माणी, मनोज राठी, श्याम सुन्दर चाण्डक, चन्द्रप्रकाश करनाणी, घनश्याम कल्याणी, जगदीश कोठारी, नारायण बिहाणी (सूरत), बॉबी चाण्डक, राजेश मोहता, सपना बिहाणी, अनिता मोहता, रश्मि राठी, महक राठी, रानी राठी, राम चाण्डक, शेखर पेड़ीवाल, रेखा लोहिया, कंचन राठी, विभा बिहाणी, सीमा चाण्डक, सुषमा बजाज, मंजू दम्माणी, पूजा मोहता (देशनोक) आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन