अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी का सूरत में हुआ स्वागत

सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2024 को गुजरात भ्रमण के दौरान सूरत पधारी अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती Óयोति राठी का शांतम सभागृह में भाव भीना स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इसमें युवा टीम द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुति एवं परिवर्तन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। मंजूजी एवं Óयोति जी की पेंसिल स्केच पेंटिंग मिताश्री डागा द्वारा भेट की गई। अनीता राठी द्वारा नाम की शब्द माला के माध्यम से स्वागत कविता प्रस्तुत की। जिला संगठन के कार्यों एवं रिपोर्ट प्रस्तुति की राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने बहुत प्रशंसा की। गुजरात प्रांत से भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमला साबू, मध्यांचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, राष्ट्रीय विधान समिति प्रभारी मंगल मर्दा, कॉरपोरेटर रश्मि साबू, निर्वतमान प्रांतीय अध्यक्ष उमा जाजू की गरिमामय उपस्थिति रही। अध्यक्षीय उद्बोधन वीणा तोषनीवाल, जिला कार्यों की रिपोर्ट प्रतिभा मोलासरिया, कार्यक्रम संचालन श्वेता जाजू, आभार वंदना भंडारी अतिथि परिचय रेखा पोरवाल द्वारा दिया गया। हाईटी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 1&0 बहनों की उपस्थिति रही।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन