संस्कृति और संस्कार का निर्वहन...प्रोसेशन से पूर्व रामलला का पूजन...
आधुनिकता के इस दौर में जहां शादी समारोह विभिन्न आडंबरों एवं तरीकों से संपन्न हो रहे हैं वहीं मालानी एवं जाखेटिया परिवार द्वारा संस्कृति और संस्कार के साथ एक आदर्श प्रस्तुत किया है। मुनीश-डॉ विवेक मालानी एवं मनीष-मनोज जाखेटिया ने बताया कि चिरंजीवी नमन जाखेटिया के विवाह 20 जनवरी, 2024 को मंगल प्रसंग था जिसमें भारतीय परम्परा को एवं सनातनी धर्म को ध्यान में रखते हुए बारात चल समारोह के पूर्व रामलला के भव्य मंदिर की प्रतिकृति लगाई गई। सभी बारातियों का स्वागत राम नाम के सुन्दर दुपट्टों से किया गया। प्रो. नंदकिशोर मालानी और केदारमल जाखेटिया ने कहा कि वर्तमान में जहां केक काटकर एवं मोमबत्ती बुझाकर कोई कार्य करते है वहीं मालानी और जाखेटिया परिवार ने दीप प्रज्जवलन कर, रामलला के पूजन एवं दर्शन के साथ शिव मंदिर के सामने गुमाश्ता नगर से बारात चल समारोह की विधिवत प्रक्रिया को प्रारंभ किया। सभी समाजजनों इसे आज की इस पीढ़ी के लिये एक आदर्श और अनुकरणीय बतालाया है जिसका हम सभी को पालन करना चाहिये।
Latest News