अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद द्वारा राम महोत्सव का आयोजन

माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद ने दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी सेवा सदन 160/7A फरीदाबाद में सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ 101 दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर 150 से ज्यादा उपस्थित समाज बंधुओ ने अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा एवं कार्यक्रम के अंत में पूजा अर्चना के साथ सभी समाज बंधुओ ने महाप्रसाद का आनंद उठाया। इस शुभ अवसर पर माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, सचिव महेश गट्टानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री राकेश सोनी, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता, महिला संगठन अध्यक्षा पुष्पा झंवर, युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झंवर, दुर्गा प्रसाद मुंद्रा, मार्गदर्शक श्री सुशील नेवर, रामनिवास झंवर, परशुराम साबू, रंगनाथ झंवर, गिरधर बिनानी, विनोद बिनानी, आनंद बागड़ी, गुलाब बिहानी, ममता भट्टड़ एवं समाज के अन्य गणमान्य लोगों, महिला शक्ति एवं युवा साथियों की सराहनीय उपस्थिति रही।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन