वि.ना. लाहोटी विद्यार्थी भवन मे नई सुविधाओं का उद्घाटन समारोह आयोजित

माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल के वि.ना. लाहोटी विद्यार्थी में नवनिर्मित सुविधाओं का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 06.01.2024 को आयोजित किया गया जो संस्था के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण पडाव एवं मिल का पत्थर साबित हुआ है। सन 1962 में स्थापित वि. ना. लाहोटी विद्यार्थी भवन लंबे समय से पुणे में शिक्षा हेतू आनेवाले माहेश्वरी छात्रों का पसंदीदा निवास स्थान रहा है। इस विद्यार्थी भवन में शुरूआती तौर में 60 छात्रों की आवास व्यवस्था रही किंतु समयानुसार चरणबद्ध विकास कर यह संख्या 160 छात्रों तक पहुँची। छात्रावास में एक छोटा मैदान, टीवी हॉल तथा भोजनकक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएँ थी किंतू बदलते समय और बढ़ती छात्रों की अपेक्षाओं के साथ, माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल के पदाधिकारी एवं प्रबंधन समिति ने पुरे परिसर के पुर्नविकास की व्यापक कल्पना की। पर्याप्त फ्लोअर स्पेस इंडेक्स (एफएसआय) प्रदान करने वाले बदले हुए सरकारी नियमों का आवश्यक लाभ उठाते हुए मंडल ने केवल छात्र संख्या न बढाते हुए आधुनिकता से परिपूर्ण, मनोरंजन सुविधाओं को ध्यान मे रखकर इसका निर्माण किया। जबकि संपूर्ण एफएसआय को इस्तेमाल कर यह छात्रावास 450 से 500 छात्रों का हो सकता था परंतू सोच एवं दुरदृष्टी रखकर इस वास्तु को गुणवत्ता से परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया गया है। इस क्षमता को घटाकर 313 छात्रों तक सीमित कर दिया गया, जिससे एक अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण संभव हो सका।
इस छात्रावास में अतिरिक्त एफएसआय इस्तेमाल छात्रो के लिए व्यायामशाला, स्पोटर्स एरिया, अभ्यासिका, सुसज्ज भोजनकक्ष, ऑडियो विजुुअल बहुउद्देशीय हॉल जिसमें 250 छात्रों को समायोजित किया जा सकता है तथा इस हॉल को छोटी सभाओ को रहते हुए दो विभागो में विभाजित किया जा सकता है। पुननिर्मित भोजनकक्ष, अब बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ वातानुकुलित है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज रसोईघर ने भोजन का अधिक आनंददायी अनुभव प्रदान किया है। इमारत के उपरी मंजील पर खेलकुद के लिए अद्यावत स्पोर्ट हॉल किया गया है। इस छात्रावास परिसर का प्रमुख आकर्षणों में से एक मल्टी-स्पोटर्स टर्फ ग्राउंड का निर्माण किया गया है। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलो के लिए कृत्रिम टर्फ का उपयोग किया गया है। इस मैदान की क्षमता 500 लोगों को समायोजित करने की है। साथ ही इसका इस्तेमाल मंडल के समारोह एवं सभाओं के लिए भी होने वाला है। इन सभी सुविधाओं के अलावा एक मिटींग हॉल के साथ प्रशानिय कर्मचारियों के लिए समर्पित कार्यालय का निर्माण किया गया है। जिसमे स्थानीय समिति सदस्यों और अधिकारीयों के लिए चर्चा एवं मिटींगस होगी।
इस विशाल उपक्रम एवं निर्माण कार्य उदार दानदाताओं के बिना संभव नही था। मंडल के कार्य एवं दुरदृष्टीकोण पर दानदाताओं का समर्थन एवं विश्वास उनके उदारता की मिसाल बनी। इस प्रकल्प के लिए प्रमुख दानदाता और उनके व्दारा प्रायोजित सुविधा निम्न प्रकार है।
Clean Science & Technology Ltd.. - बुब एवं सिकची परिवार
ताई करवा टॉवर - श्री श्रीकांत करवा एवं करवा परिवार, नाशिक
भोजनकक्ष - बंग परिवार सोलापूर
श्री श्रीकांतजी राठी मेमोरियल हॉल - मंडल के संस्थापक परिवार से श्री नंदकिशोर, श्री रतन एवं श्रीमती गीताजी राठी
स्वागत कक्ष - श्री श्रीराम एवं श्री जुगल सोनी तथा सोनी परिवार
व्यायामशाला - डॉ. मधुसुदन झंवर
भाऊ कट्टा - स्व. दुर्गाभाऊ कासट के नाम पर एक समर्पित स्थान जो उनके बेटों द्वारा श्री मनिष, आशीष एवं गिरीष कासट प्रायोजित किया गया है।
टर्फ ग्राउंड - श्री सुमित एवं श्री संजीव केला तथा केला परिवार NPAV- Net Protector Antivirus
अभ्यासिका (तक्षशिला) - वि.ना. लाहोटी के भुतपूर्व छात्र Tiger Group - 20000 Batch
इन प्रमुख दानदाताओं के अलावा 35 से अधिक दानदाताओं ने छात्रावास के कमरों के लिए व्यक्तिगत उदार दान दिया है। उनमे से कई छात्रावास के भूतपूर्व छात्र है। यह समारोह तथा उद्घाटन समारोह पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण प्रो. मनमोहन शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। नवनिर्मित टर्फ ग्राउंड पर इस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे 500 से अधिक अतिथि एवं सदस्य सम्मिलित हुए। इस समारोह मे प्रमुख अतिथि द्वारा दानदाताओं को सन्मानित किया गया तथा उनकी डॉक्युमेंटरी एवं जानकारी समारोह में दी गयी। इस समारोह मे न केवल वि.ना. लाहोटी विद्यार्थी भवन की भौतिक परिवर्तन को दिखाया गया बल्कि सामुदायिक भावना, उदारता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का भी जश्न मनाया जो माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल को परिभाषित करता है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन