नागौर के गौरव असावा, विशाल दरक, भरत हेडा, शुभम बंग सीए बनें
नागौर निवासी स्व. श्री श्रीनिवास असावा के सुपौत्र व श्रीमती ललिता रमेश असावा के सुपुत्र गौरव असावा, श्री मदनलाल दरक के सुपौत्र व राधेश्याम दरक के सुपुत्र विशाल दरक, श्री बालकिशन हेडा के सुपौत्र व श्रीमती कंचन-रामकिशोर हेडा के सुपुत्र भरत हेडा, स्व. श्री रामप्रसाद बंग के सुपौत्र व श्रीमती सरस्वती भगवान बंग के सुपुत्र शुभम बंग ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए सीए की परीक्षा उतीर्ण कर परिवार तथा समाज का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर माहेश्वरी समाज, श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान नागौर व माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News