डेगाना में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली प्रभात फेरी

राकेश करवा, डेगाना Wed, 31-Jan-2024
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डेगाना शहर के प्रमुख मार्गो से विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। शहर के वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर से प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात को लेकर लोगो में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर के बैधनाथ करवा ने बताया की मंदिर को भगवा झंडे व फरियो से सजाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को प्रात: 5.30 बजे प्रभात फेरी वेंकटेश मंदिर से निकाली गई। प्रभात फेरी में महिलाये पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभात फेरी शहर के सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, मिडिल स्कूल, श्री राम चोराहा, गायत्री मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, पीपली वाले बालाजी मंदिर होते हुए मंदिर पहुँची। प्रभात फेरी में श्री राम जय राम जय जय राम की धुन भक्तगण लगा रहे थे। प्रभात फेरी का जगह जगह रंगोली बनाकर, पटाखे छोड़कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। करवा ने बताया की प्रभात फेरी में महिलाओ व पुरुषो की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभात फेरी में पुरुष महिलाये व बच्चे हरी कीर्तन करते हुए चल रहे थे। फेरी का मंदिर पहुंचने पर भगवान की आरती कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के बैधनाथ करवा, रमेशचंद बांगड़, राधेश्याम करवा, राकेश करवा, रामस्वरूप सोनी, प्रवीण चोरडिय़ा, अशोक तापडिय़ा, सुनील तोषनीवाल, रमेश हेड़ा, हर्ष करवा, प्रहलाद तोषनीवाल, जगदीश चितलांगिया, अमित दरक, अनिल तोषनीवाल सहित महिला व पुरुष मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन