झारखण्ड बिहार प्रदेश में किया गया सेवा कार्य

मकर संक्राति के अवसर में राष्ट्रीय प्रकल्प नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत झारखण्ड बिहार प्रदेश में सभी जिला संगठन द्वारा सेवा कार्य किया गया। कटिहार के कालीबाड़ी मंदिर, गुलाबबाग वनवासी आश्रम मे, किशनगंज वनवासी जन कल्याण, झुमरीतिलैया विद्यालय मे, फारबिशगंज आंगनबाड़ी ,पटना अंतर ज्योति बालिका विद्यालय, रांची के स्लम एरिया के सरकारी स्कूल, धनबाद केे सभी संगठनों ने बच्चों के बीच फल, जूस, स्टेशनरी सामान, ऊनी कपड़े, राशन का सूखा सामान के साथ अन्य खाद्य सामग्री दी। चाईबासा में लोगो को भोजन कराया व कंबल बाँटे गए। मुजफ्फरपुर गौ सेवा एवं जरुरत मंद के बीच नास्ते के पैकेट बाँटे गये। जमशेदपुर दुमानी नदी के निकट बस्ती मे लोगो के बीच खाने का सामान, बोकारो जरूरत मंद ब्राह्मणो को कंबल, टोपी, मोजा, बर्तन, मुरलीगंज के श्री गोपाल गौशाला मे दलिया सवामनी का भोग लगाया गया व कंबल, दरी, मच्छर दानी का वितरण किया गया। गुमला के वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े, देवघर सदर अस्पताल श्रीशील फाऊंडेशन मे जरूरत मंदो को खिचड़ी व मिठाई, करजाइन के बस्तियो में खिचड़ी पटना के वृद्धाश्रम में जरुरत का सामान आदि वितरण किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन