सूरत में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

अयोध्या में प्रभु श्री राम राघव के निजधाम महोत्सव की खुशी व राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूरत में माहेश्वरी नवयुवक मंडल, श्री माहेश्वरी सेवा सदन व हेल्पिंग हैंड्स सूरत के संयुक्त सौजन्य से पर्वत पाटिया विस्तार में सुसज्जित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 357 ब्लड युनिट एकत्रित हुई। विशाल रक्तदान शिविर के अतिथि विशेष अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा थे। श्री काबरा जी का स्वागत व आतिथ्य माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री पवन चाँडक व सचिव भगवती प्रसाद गग्गड़ ने मोमेंटो व साफा, दुपट्टा पहनाकर किया। सभापति महोदय ने इस रक्तदान शिविर में पधार कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश काबरा, श्री सुरेश तोषनीवाल, श्री विनोद बिहानी, श्री योगेश भांगडिय़ा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री मुरली सोमानी, मिशन आईएएस 100 के पश्चिमांचल प्रभारी श्री कृष्णकांत भट्टड, गुजरात प्रांतीय सभा के कोषाध्यक्ष श्री श्याम भंडारी एवं संयुक्त मंत्री श्री राधाकिशन मूधंडा, सूरत जि़ला सभा अध्यक्ष श्री पवन बजाज व सचिव श्री अतीन बाहेती, सेवा सदन के अध्यक्ष श्री श्याम राठी व सचिव श्री शैलेश चाडँक, सूरत भाजपा के महामंत्री श्री किशोर बिंदल, पार्षद श्रीमती रश्मि गिरधारीलाल साबू व समाज के गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति सराहनीय रही। इस रक्तदान शिविर मे सिटी माहेश्वरी सभा, पुणा गांव माहेश्वरी सभा, मगोब सानिया माहेश्वरी सभा, मार्डन टाऊन माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी क्लब, पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा, उधना गड़ोदरा माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी क्लब व माहेश्वरी प्रगति मण्डल थी, इंडियाज ब्लड डोनरस रजिस्ट्रेशन सहयोगी संस्था थी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन