हापुड़ माहेश्वरी समाज द्वारा रामलाल प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हापुड़ माहेश्वरी समाज में भी दिन भर जश्न का माहौल रहा। माहेश्वरी मंदिर को फूल व गुब्बारो से सजाया गया और भव्य लाइट लगाई गई। दोपहर व शाम को संकीर्तन का आयोजन हुआ व शाम को माहेश्वरी समाज द्वारा सामूहिक दीप का आयोजन किया, जिसमें समाज की महिलाओं व युवाओं ने अत्यंत हर्षोल्लाह के साथ भाग लेकर राम उत्सव की खुशी मनाएं। इसके उपरांत श्री राम जी की महा आरती करके प्रत्येक उपस्थित परिवार को प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं एवं युवाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में जय श्री राम, स्वास्तिक व ऊँ की आकृति में दीप प्रज्वलित किये गए। इस आयोजन को सफल करने में सुभाष चंद महेश, राकेश कुमार, प्रदीप माहेश्वरी, दिनेश हुरकट, दिनेश बाहेती, सौरभ साहू, मुकेश जावेदिया, दीपक सोमानी, मोहित काबरा, जितेंद्र माहेश्वरी, अजय बाहेती, राधा कृष्ण भुराडिया, राहुल माहेश्वरी, समीर महेश मधु खटोड, शीला महेश, संगीता बाहेती, मीनू महेश, टीना महेश, कृतिका माहेश्वरी, सुनीता, सीमा तापडिया, शालनी खटोड़, अनूप माहेश्वरी, प्रिया, पूनम माहेश्वरी, मधु खटोड़, मधु मालू, मनीषा कौशिक, आशा तापडिया, आशीष साबू, जितेंद्र साबू, गौरव तापडिया, मनीष सोमानी, अनुज, अलका खटोड़, रुबीना माहेश्वरी, पुनीता तापडिया व अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन