माहेश्वरी समाज कानपुर (दक्षिण) द्वारा सुंदरकांड व भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी समाज कानपुर (दक्षिण) द्वारा रामलला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर धर्मशाला, परमपुरवा, कानपुर में सुंदरकांड व भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज के बंधुओं ने सपरिवार उपस्थिति दी। भक्त शिरोमणि वीर हनुमान की जीवन लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसको देखकर कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोग अत्यंत आनंदित व भाव विभोर हुए। कार्यक्रम में दीप दान करके समाज की महिलाओं व बच्चों ने प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा दिखाई तथा अगले दिन होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी जताई। माहेश्वरी समाज गौरव रत्न स्व .राम कोठारी, स्व. शरद कोठारी एवं स्व. अविनाश माहेश्वरी को भी नमन किया गया व दीपदान करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों के लिए भोग प्रसाद की बहुत सुंदर व्यवस्था भी की गई। माहेश्वरी समाज कानपुर (दक्षिण) के अध्यक्ष श्री रवि कांकाणी ने बताया की हम सभी के लिए बहुत ही गौरव और खुशी की बात है कि कल हमारे प्रभु श्री राम की अवध में भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। संस्था के मंत्री श्री विनोद भुराडिय़ा ने बताया कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि इस महोत्सव को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाएगा। उपाध्यक्ष श्री सुनील मल्लड़, श्री सुशील सारडा, कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम मालपानी, सह-मंत्री श्री गौरव सारडा, सह-कोषाध्यक्ष श्री रमन झंवर ने बताया कि इतनी खुशी है कि शब्द नहीं मिल रहे हैं, बल्कि सभी की आँखों में खुशी के आँसू हैं, 500 साल के बाद हमारे प्रभु अवध में विराजमान होने जा रहे हैं, इससे ज्यादा गौरव की और क्या बात होगी, सभी के घर में दिवाली का माहौल बना हुआ है। माहेश्वरी समाज कानपुर (दक्षिण) के वरिष्ठ परामर्शदाता श्री संजय लोइवाल ने बताया कि सभी मन्दिर सजाए जा रहे हैं तथा ऐसी भव्यता तो देख कर ही खुशी प्राप्त हो रही है। पदाधिकारी श्री संतोष सारडा, श्री प्रदीप मल्लड, श्री कपिल मूंधड़ा, श्री सुशील काबरा, श्री आदित्य कांकाणी एवं श्री पुलकित झंवर ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन