कोयंबटूर माहेश्वरी समाज द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने गायत्री चेतना केंद्र के साथ मिलकर दिनांक 14 जनवरी को शहर के सांईबाबा कॉलोनी स्थित रामलिंगम पार्क मे सफाई अभियान किया एवं पार्क को सुंदर रुप दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत सप्ताह भारत के मंदिरो एवं उसके आसपास के क्षेत्रो को स्वच्छ और साफ रखने की मुहीम चलाई गई थी। उसी दिशा निर्देश का पालन करते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई। माहेश्वरी समाज की ओर से सभा अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सदस्य ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक आदि ने इस अनुकरणीय कार्य मे विभिन्न समाज के सदस्यो के साथ मिलकर भाग लिया एवं सफाई अभियान मे अपना योगदान दिया।
Latest News