रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एव नेत्र लैंस प्रत्यारोपन शिविर का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2024 को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर में 117 मरीजो की मोतियाबिंद जांचकर 43 मरीजो का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपन के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया, वहाँ उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। माहेश्वरी सभा केअध्य्क्ष राकेश जाजू ने बताया कि मरीज को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क थी। माहेश्वरी सभा के मंत्री रामोतार चांडक ने केम्प आयोजक का आभार प्रकट किया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे भूतपूर्व मंत्री श्री राजकुमार रिणवा, उतरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी, डॉ. मेटो (ब्रिटेन) मनोज जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में शंकरा आई हास्पिटल की टीम, सभा ट्रस्ट के सदस्य महेश जाजू, प्रदीप लढ्ढा, जिला संयुक्त मंत्री सरिता चांडक, शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर व समाज के अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।
Latest News