अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महासभा साबरमती क्षेत्र द्वारा सुंदरकांड का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महासभा साबरमती क्षेत्र कार्यकारिणी द्वारा माहेश्वरी परिवारों को धार्मिक स्थान केला देवी मंदिर, धर्मनगर, साबरमती में एकत्रित करके 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर एवं राम जी की छवि के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम नाम, राम धुन, राम स्तुति एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया एवं सभी ने साथ में प्रसादी ली। हर घर, हर सोसाइटी में आयोजन होने के बाद भी 7:30 बजे से 11:30 तक 270-300 की संख्या में माहेश्वरी सदस्य उपस्थित रहे। साबरमती क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारीयो ने अलग-अलग प्रांत एवं अलग-अलग भाषाओं का उपयोग करने वाले माहेश्वरी परिवार के घर जाकर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से ज्यादातर परिवारों तक निमंत्रण पत्र पहुंचाने का प्रयत्न किया और उन्हें एकत्रित किया। ज्यादातर माहेश्वरी परिवारों ने आयोजन में उपस्थित रहकर समाज की एकता का परिचय दिया। आयोजन में समाज की महिलाओं एवं नारायणी संगठन का बहुत सहयोग रहा अन्य क्षेत्रों से एवं जिला से पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी एवं मंत्री अनिल कोठारी ने सभी का स्वागत किया।
Latest News