कोयंबटूर में बॉक्स क्रिकेट कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर द्वारा बॉक्स क्रिकेट कार्यक्रम का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया। इस प्रतियोगिता मे समाज के पुरुषो और महिलाओ ने बढ चढ के भाग लिया। कुल 42 सदस्यो समेत 6 टीमो ने भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। टीमो का नेतृत्व युवा क्रिकेटर गिरीराज चांडक, पुरुषोत्तम भुराडिया, सुरेश भट्टड, रामबाबू कांकाणी, शिव मंत्री एवं रौनक राठी के कुशल कप्तानी में हुआ। प्रतियोगिता के विजेता गिरीराज चांडक की टीम रही। टीम के सदस्यो ललित भट्टड, यशांक फोमरा, अनुराधा कांकाणी, श्वेता भुराडिया, पारस तोषनीवाल, एकांश चांडक आदि ने कुशल खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे माहेश्वरी सभा कोयंबटूर के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र भट्टड ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे वरिष्ठ सदस्य श्री हरिश भुराडिया एवं युवा परिषद अध्यक्ष श्री गिरीराज फोमरा के नेतृत्व मे युवा परिषद के कार्यकर्ता यश मालाणी, शिव मंत्री, सुमिरन मालू एवं रौनक राठी का विशेष योगदान रहा।
Latest News