जलगांव शहर माहेश्वरी समाज की दो बेटियों ने रचा एक नया विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम अंकित कर पूरे देश में समाज का परचम लहराया


कु.जीविका आनंद बंग (उम्र 11 साल) और कु. प्रेक्षा योगेश लाठी (उम्र 15 साल) ने पिछले ही वर्ष स्थापित हुए इंग्लेण्ड के जैक डेन और राफा डेन के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया। इस रिकॉर्ड में जीविका की आँखो पर पट्टी बांधकर सॉफ्ट टॉईज कैच करना था। जो की दुसरी तरफ प्रेक्षा 10 फिट की दुरी से उसके तरफ फेकने वाली थी। अंतिम प्रयास में जीविका ने कुल 28 सॉफ्ट टॉईज कैच किए। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के नियमानुसार कुल 20 की गिनती हुई जो की गत कीर्तिमान से 5 ज्यादा है। 
श्री महेश प्रगति मंडल में संपन्न इस सम्पुर्ण कार्यक्रम का अनकट विडीओ, फोटो और डॉक्युमेंट गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड वालों को परीक्षण के लिए भेजा गया इस रिकॉर्ड की औपचारिकता बाकी थी और इस रिकॉर्ड को 30 अक्टूबर 2023 को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड को अंतिम मोहर लगी ओर इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की वेबसाईट पर भी अंकित किया गया। 
इस कार्यक्रम में सभी समाज बांधव, परीक्षक एवं अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया था। जीविका ओर प्रेक्षा की इस सफलता में जलगांव जिला माहेश्वरी सभा, जलगांव जिला माहेश्वरी महिला संगठन, जलगांव शहर एवं तालुका माहेश्वरी सभा, जलगांव शहर एवं तालुका माहेश्वरी महिला संगठन, जलगांव शहर के सभी जोन के अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारी मंडल तथा जलगाँव माहेश्वरी समाज के सभी भाई-बहने, बच्चे का सहयोग मिला। यह सम्मान इन दो होनहार बेटीयों का तो है ही, साथ मे दोनो परिवार और समस्त माहेश्वरी समाज का गौरव है। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन