श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी, बून्दी के चुनाव सम्पन्न
श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के पदाधिकारियों के चुनाव में संजय लाठी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 17 जनवरी को धानमंडी धर्मशाला स्थित चुनाव कार्यालय में चारो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमे संजय लाठी को अध्यक्ष, चतुर्भुज गुप्ता को उपाध्यक्ष, नारायण मंडोवरा को सचिव एवं सोहन लाल बाहेती को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि 10 जनवरी को हुए संचालक मंडल के चुनाव में निर्वाचित चारो पदाधिकारियों सहित पुरुषोत्तम दास नुवाल, रमेश माहेश्वरी, धर्मेन्द्र जैथलिया, संजय कुमार सोमानी, श्रीमती मीनाक्षी काबरा एवं नीलम हल्दिया निर्विरोध सदस्य चुने गए थे। चुनाव अधिकारी मोहन लाल ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं निर्वाचन के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस दौरान जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु लाठी, जिला मंत्री गोविन्द मोदी, माहेश्वरी पंचायत संस्थान के सचिव सुनील जैथलिया, सह सचिव मनीष मंत्री, जिला माहेश्वरी महिला संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता मूंदड़ा, जिला सचिव शिल्पा सोमानी, शहर अध्यक्ष रचना बाहेती, शहर सचिव चित्रा बिरला, जिला माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नितेश नुवाल, लक्ष्मीकांत बहेडिय़ा, विनोद मंत्री, जगदीश लढ्ढा, युवा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश लाठी, सूर्य प्रकाश काबरा, पुरुषोत्तम गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वर मंडोवरा आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल सदस्यों का फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय लाठी ने कहा कि सोसायटी की आर्थिक प्रगति, आधुनिक व तकनीकी सुविधाओ का विस्तार करना प्रथम ध्येय होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचित संचालक मण्डल अंशधारियो की अपेक्षा एवं बदलते युग के अनुरूप तय समय में लक्ष्य अर्जित करेगा। लाठी ने कहा कि सहकारिता के मूलमंत्र एक सबके लिए-सब एक के लिए के आधार पर लोगो को सोसायटी से जोड़कर उनके जीवन में रचनात्मक व सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News