माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर द्वारा मकर संक्राति पर्व मनाया गया
दिनांक 16/1/24 को माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मेंं 30 किलो खिचड़ी व 10 किलो तिल के लड्डू का वितरण गोपाल मंदिर सदर बाजार में किया गया। लगभग 1000 लोग ने इसका लाभ उठाया। प्रदेशीय कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़, जिला संगठन मंत्री रामा मल्ल, अध्यक्ष प्रगति कोठरी, सचिव कल्पना राठी, मधुलिका नत्थानी, शशि काबरा, शशि मोहता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में संगीता चांडक का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
Latest News