श्री माहेश्वरी सभा रांची द्वारा रक्तदान एवं निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप का आयोजन
श्री माहेश्वरी सभा रांची ने नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से 14 जनवरी को माहेश्वरी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में दाताओं का उत्साह अतुलनीय था। कुल 103 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें महिलाओं की भागीदारी 30% रही। रक्तदान शिविर के संयोजक विपिन भाला, दिनेश काबरा, उत्सव मंत्री एवं श्रीमती रितिका सारडा थी। 14 जनवरी को ही शैलबी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं श्री पद्मनाभ आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से नि:शुल्क मेघा चिकित्सा कैंप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेगा कैंप में ऑर्थो के डॉक्टर विवेक कुमार डेविड, न्यूरो सर्जन डॉक्टर हेमंत अलडा, एवं जेनरल फिजिशियन डॉक्टर आर के उपाध्याय ने अपनी सेवाएं दी। BP, SUGAR, ECG और BMD की नि:शुल्क जाँच की गई। इस सुविधा का लाभ 80 से अधिक लोगों ने लिया। कार्यक्रम के संयोजक मनीष खटोड़ थे। इस अवसर पर राजकुमार मारू, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया, शिव शंकर साबू, अशोक साबू, विनय मंत्री, सौरभ साबू, श्रीमती संगीता चितलांगिया, अनिता साबू, बिमला फलोड़ विशेष रूप से उपस्थित थे।
Latest News