माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा अन्नदान का आयोजन
माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वाधान में दिनांक 1-1-2024 को नववर्ष के उपलक्ष्य में अन्नदान का आयोजन श्री अन्नपुर्णेश्वरी देवी मंदिर, आर एस पुरम, कोयंबटूर के प्रागंण मे संचालित वैदिक पाठशाला के विधार्थियो के लिए किया गया। आवासीय पाठशाला मे 40 से ज्यादा विधार्थी वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अन्नदान के तहत चावल, दाल आदि शुष्क खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम मे माहेश्वरी युवा परिषद के अध्यक्ष-गिरीराज फोमरा, सदस्य श्वेता भुराडिया, लक्ष्मीकांत भुराडिया, शिवरतन झंवर, राजेंद्र भट्टड, गोविंद मण्डोवरा, मनोज गग्गड, शिव मंत्री, संतोष मंत्री, भावना साबू, दीपा राठी, अरविंद काबरा, अभिषेक बागडी, इशिका एवं तनिषा फोमरा इत्यादि ने भाग लिया।
Latest News