अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा-ओढव क्षेत्र द्वारा किया गया सेवा कार्य

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा-ओढव क्षेत्र के नरोडा माहेश्वरी समाज बंधुओं द्वारा टैबली हनुमान मंदिर की गौशाला में गायों को घासचारा एवं लापसी खिलाकर पुण्यदान किया। साथ में ओढव क्षेत्र से महासभा कार्यकारिणी सदस्य श्री नाथूलाल पोरवाल के जन्मदिन पर गायत्री मंत्र द्वारा उनके दीर्घायु की मंगल शुभकामना की गई। इस कार्यक्रम में ओढव क्षेत्र के अध्यक्ष श्री रामगोपाल तोतला, मंत्री श्री राजेंद्र राठी, उपाध्यक्ष श्री राकेश देवपुरा साथ में अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री श्री विनोद पोरवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओ को ABMM SAMPARK APP, सामाजिक सुरक्षा योजना एवं समाज के सभी ट्रस्टों के बारे में विस्तार से बताया एवं सबको इस योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन