माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा किया गया सेवा कार्य
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2024 को गरम टोपियों, गरम इनर, स्टेशनरी का सामान और फूड पैकेट का वितरण किया गया। यह वितरण प्रकाशदीप स्कूल, एशियन हॉस्पिटल के सामने (सेक्टर 21), आर्य कन्या सदन (सेक्टर 15, हाउस नंबर- 461A), गुरुकुल गदपुरी पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल अगीवाल, सचिव श्रवण मिमाणी, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष रामकुमार राठी, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, श्रीमती आशु झंवर, श्रीमती शोभा झंवर, श्रीमती नीतू भूतड़ा, सुश्री श्वेता अगीवाल, राकेश सोनी, गुलाब बिहानी, डॉ. अरुण माहेश्वरी, गिरिराज परवाल, विमल अगीवाल, सुशील सोमानी, सुशील नेवर आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 300 बालक एवं बालिकाओं को यह सामान वितरित किया गया। गुरुकुल गदपुरी में साधु संतों को कंबल का भी का वितरण किया गया। सभी लोगों ने इस सेवा के कार्य को पूरे मन से किया। सभी बच्चों के चेहरे एवं आंखों में खुशी की अलग ही चमक थी। इस तरह की सेवा के कार्य होते रहने चाहिए ,ताकि सभी ज़रूरत मंद की सहायता हो सके।
Latest News