माहेश्वरी महिला मंडल सीकर द्वारा रघुकुल कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी महिला मंडल सीकर द्वारा नव वर्ष 2024 के स्वागत में रघुकुल कार्यक्रम स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राम मंदिर की स्थापना की तर्ज पर विभिन्न झाकिया सजाई गई। बच्चों ने भगवान श्री राम के चरित्र पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, भरत मिलन, सबरी से भगवान का मिलन जैसी प्रस्तुतियों में उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। विभिन्न प्रकार के नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां सहित 108 दीपक से प्रभु श्री राम जी की आरती की गई। कार्यक्रम के संयोजक गरीमा सारडा, अन्नपूर्णा बियानी, शालिनी सारडा एवं अम्बिका काबरा थे। कार्यक्रम में महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमति गीता साबू, सचिव रुचि साबू, स्वाती बियानी, सुमन बजाज, कविता बियानी, गरिमा सारडा, अलका बियानी, लता सोमानी, संजू बियानी, अंजना सोमानी सहित महिला मंडल की समस्त सदस्य उपस्थित थी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन