रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एव नेत्र लैंस प्रत्यारोपन शिविर का आयोजन 10 जनवरी 2024 को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर में 152 मरीजो की मोतियाबिंद जांच कर, 59 मरीजो का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपन के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। सभा ट्रस्ट के एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि मरीज को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क थी। माहेश्वरी सभा ट्रस्ट ने केम्प आयोजक एडवोकेट कमल सोनी का आभार प्रकट किया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे संत चितरंजन दास महाराज, माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में शंकरा आई हास्पिटल की टीम, सभा ट्रस्ट के सदस्य रामोतार चांडक, महेश जाजू, शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर व समाज के अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।
Latest News