पुणे में नावंदर परिवार की ओर से रक्तदान शिविर संपन्न
स्व. मुरलीधरजी तथा स्व. अशोकजी नावंदर की स्मृति में 28 वा रक्तदान शिविर का आयोजन 8 जनवरी, 2024 को निगडी प्राधिकरण के श्री संत तुकाराम उद्यान के श्री विठ्ठल मंदिर में उत्साह पुर्ण संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ महेश बैक के स्थानिय संचालक श्री अजय लढ्ढा के करकमलो द्वारा तथा परिवार के सदस्य द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस शिविर में महेश बैक, पुणे के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर पुंगलिया, महेश सेवा संघ के सचिव ओम गट्टानी, कोषाध्यक्ष रामगोपाल चांडक, सत्यनारायण मालू उपस्थित थे। सभी अतिथियों तथा रक्तदाताओं का स्वागत परिवार के सदस्य सुभाष, सुरेश, गोवर्धन, सचिन, मनिष, कु. वैदेही ने किया। महेश बैंक के अध्यक्ष श्री पुंगलिया ने कहा कि पुणे शहर में लगातार 28 वर्ष शिविर का आयोजन करने वाले नावंदर परिवार एकमात्र परिवार है। इस शिविर में 225 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। इस शिविर को सफल बनाने में स्थानीय महेश सांस्कृतिक मंडल तथा सुभाष जाजू, नावंदर परिवार की सौ. शीतल अर्चना का विशेष सहयोग रहा। रक्त संकलन, धनकवडी (पुणे) कि आधार ब्लड सेंटर ने किया। यह जानकारी परिवार के सुरेश नावंदर ने प्रदान की है।
Latest News