एक अपील
प्रिय बहनों
नेतृदान एक महान कृत्य है,
मृत्यु जीवन का अटल सत्य है
क्या आप नहीं चाहेंगे कि मृत्यु के उपरांत आपकी आंखें दुनिया में बनी रहें?
किसी के अंधेरे जीवन में प्रकाश फैलाने से अच्छा और क्या हो सकता है?
दान हमारी सनातन परंपरा है और संक्रांति पर दान के महत्ता से सभी अवगत है, जिसमे नेत्रदान तो महादान की श्रेणी में आता है। जीवन में शायद इससे बड़ा दान हम कर ही नहीं सकते, तो आइए, इस संक्रांति पर नेत्रदान कर अपने पुण्य कर्मो में वृद्धि करें व अपने नेत्रों को माध्यम बना कर पुन: ज्योति प्रदान करें।
टोल फ्री नंबर 1800114770 पर जानकारी प्राप्त करें कि आपका नजदीकी आई बैंक कौन सा है, वहां का आई डोनेशन फॉर्म भरें व नेत्रदान की प्रतिज्ञा करें। सभी प्रदेश अध्यक्षों से निवेदन है कि स्थानीय संगठनों तक इस आह्वान को शीघ्रतिशीघ्र पहुंचाएं व प्रदेश में जितने लोग नेत्रदान करते हैं उनकी जानकारी संजीवन सिद्धा समिति सहप्रभारी तक पहुंचाएं। इस कार्य हेतु समिति संयोजिकाएं व सहसंयोजिकाओं से सहयोग अवश्य प्राप्त करें।
धन्यवाद।
श्रीमती मंजू बांगड़
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्रीमती ज्योति राठी
राष्ट्रीय महामंत्री
श्रीमती मंजू हरकुट
समिति प्रदर्शक
श्रीमती कुंतल तोषनीवाल
राष्ट्रीय समिति प्रभारी
व संपूर्ण संजीवन सिद्धा टीम
Latest News