अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 'नेत्रम' वेबिनार आयोजित
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संजीवन सिद्धा (स्वास्थ समिति) ने 4 जनवरी 2024 को 'नेत्रम' आँखो की उचित देखभाल कैसे की जाए, पर वेबिनार आयोजित किया जिसमें 450 से अधिक लोगो ने लाभ लिया। महेश वंदना एव दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रीय मन्त्राणी श्रीमती ज्योति राठी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बाँगड़ द्वारा स्वागत उद्बोधन व शुभकामनाये दी गई। उन्होंने कहा कि आंखें शरीर का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना जग सूना है इसलिए इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है। सूत्र संचालन स्वास्थ्य समिति राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती कुंतल तोषणीवाल ने बखूबी किया। मुख्य वक्ता डा अनघा हेरूर (अनिल eye हॉस्पिटल मुंबई) का परिचय सह प्रभारी रीना राठी ने दिया। मुख्य वक्ता डॉ. अनघा हेरूर ने आँखो की उचित देखभाल, कांटैक्ट लेंस, मोतिया बिंद का ऑपरेशन कब और कैसे करवाना चाहिए, सिग्नल लाइट के 3 कलर लाल पीला हरे रंग के फू्रट व सब्जियो का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने रोबोटिक कैटरेक्ट सर्जरी, मल्टीफोकल लेंस, मायोपिया के कारण व निवारण, डायबिटीज से होने वाले आंखों पर असर, आंखों की एंजियोग्राफी, काला मोतिया, आंखों का प्रेशर आदि बातों पर भी रोशनी डाली व आंखों से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया।
एमके इंटरनेशनल आई बैंक की डायरेक्टर, कार्यक्रम अतिथि श्रीमती उमा झंवर द्वारा eye बैंक व नेत्र दान के बारे में बहुत ही सुंदर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ कोर्निया से 6 लोगो को लाभान्वित किया जा सकता है। साथ ही नेत्रदान हेतु अखिल भारत का हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया।
कार्यक्रम की सटीक समीक्षा कुंतल तोष्णीवाल ने की व सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक नेत्रदान करें जिससे उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी आंखें किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी भर सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि संक्रांति पर हमारे यहां दान की परंपरा है और नेत्रदान यदि हम करते हैं तो इससे बड़ा कोई दान नहीं है। सभी इस पुण्य कार्य के भागी बनें।
स्वास्थ्य सह प्रभारी डॉ. अल्पना लढ़ा, सुजाता राठी, प्रतिभा नत्थानी व अर्चना तापडिया द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर डॉ. अनघा ने सभी की जिज्ञासा शांत की। समिति प्रदर्शक श्रीमती मंजू हरकुट के आभार ने सभी का दिल जीत लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
Latest News