बरेली में हुआ दो दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन
शील ग्रुप ऑफ हॉस्पीटल एवं कॉलेजेस, बरेली के संस्थापक डॉ. नवल किशोर गुप्ता एवं उनके परिवार द्वारा बरेली के रामपुर गार्डन स्थित चन्द्रकान्ता सभागार में दिनांक 25 व 26 दिसम्बर 2023 को दो दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया। परम आदरणीय श्री डॉ. चन्द्रपाल शर्मा (डॉ. कुमार विश्वास के पिताजी) ने कथा व्यास की गद्दी पर विराजित होकर अपनी वाणी से सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस आयोजन में जिला माहेश्वरी सभा, बरेली के अध्यक्ष के.के. माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
Latest News