माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना की ओर से 'सुनहरे पल' कार्यक्रम आयोजित

राकेश करवा, डेगाना Mon, 01-Jan-2024
माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना की ओर से 'सुनहरे पल' कार्यक्रम आयोजित किया। माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश खटोड़ ने बताया की सोमवार को माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से एक दिवसीय सुनहरे पल नाम से कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में आयोजित किया। इस आयोजन में 2021 से 2023 के अपने कार्यकाल के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में 2 साल में किए गए कामों को समाज के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया की समाज बंधुओ के सहयोग से सभी युवा साथियों ने एक से बढ़कर एक कार्य किए। युवा साथियों के साथ मिलकर इस सत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में चर्चा और 2 साल के कार्यकाल में जो यादें संजोई, जो नया सीखा उन सब पलों को एक बार फिर से याद किया। जिसमे गरबा महोत्सव, सियाले की धूम, नेकी के द्वार, नवरंग गरबा का कार्यक्रम आयोजित किए। राकेश करवा ने बताया की माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से माहेश्वरी समाज को 1 पोडियम, 1 बड़ा कूलर, 1 एसी, हेड पेंटिंग फोटो फ्रेम, 4 स्टील फोल्डिंग टेबल, भामाशाह सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर से प्रपात समाज को भेट किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश खटोड़ ने पूरे कार्यकाल की सफलता का श्रेय पूरी युवा टीम व समाज के द्वारा दिए गए सहयोग को दिया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के दो साल पूर्ण पर नए अध्यक्ष के चयन के लिए 13 दिसंबर को चुनाव होगे। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा, सचिव कृष्णअवतार हेडा, कोषाध्यक्ष राकेश करवा, हरिप्रसाद सोनी, रामअवतार चांडक, रमेश करवा, मांगीलाल तोषनीवाल, पवन मोदानी, पवन सोमानी, रमेश तापडिय़ा, रमेश हेडा, अजीत गिलड़ा, आकाश करवा, अमित दरक, पवन खटोड़, मुरली भूतड़ा, मधुर भूतड़ा, अंशुल सोमानी, भावना सोनी, राधिका सोमानी सहित समाज बधु मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन