परिवारों में सबसे बड़ा जिला सूरत - विजयजी राठी

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा पूरे भारत वर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रम संगठन आपके द्वार के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम की अंतिम सभा अंजनी टेक्सटाइल मार्केट गडोदरा सूरत सायं 6.00 बजे में रखी गयी जिसमे महासभा से मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, महासभा के कार्यसमिति सदस्य मुरली सोमानी, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष श्याम भंडारी व सयुक्त सचिव राधेश्याम मूंदड़ा, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रामप्रकाश झंवर ने भगवान महेश की दीप प्रज्ज्वलित और आरती के साथ प्रोग्राम की शुरूआत की। माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य मुरली सोमानी ने मुख्य अतिथियों का परिचय करवाया।
सभी छ क्षेत्रीय सभाओं (CMS, PBMS, MDMS, MSMS, PMS, UGMS) के अध्यक्ष सचिव ने मुख्य अतिथियों का सम्मान किया। सभी 6 क्षेत्रीय सभाओं के सचिव ने सभा का संक्षिप्त परिचय दिया और भावी योजनाओं की जानकारी दी। माहेश्वरी भवन सिटी लाइट के सचिव सुरेश तोषनीवाल और माहेश्वरी सेवा सदन के सचिव शैलेश चांडक ने दोनो भवनों द्वारा समाज हित में चलाई जा रही योजनाओं जानकारी दी गई।
मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी ने महासभा की सभी योजनाओं की जानकारी दी और कहा की महासभा द्वारा संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समाज के हर परिवार तक पहुंचानी है ताकि जरूरतमंद माहेश्वरी परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके एवं सूरत जिला माहेश्वरी सभा को परिवारों में सबसे बड़ी जिला सूरत जिला सभा होने की सबको बधाई दी।
आज के कार्यक्रम की पहल सूरत जिला माहेश्वरी सभा ने की पर्वत पाटिया की सभी क्षत्रिय सभाओं (अंतर्गत सूरत जिला माहेश्वरी सभा) द्वारा संयुक्त कार्यक्रम रखा गया। कृष्ण राठी, सुनिल बाहेती ने शानदार मंच संचालन किया।
गिरधारी साबू, गोपाल धुत, किशोर बाहेती, रंगनाथ भट्टड़, भगवती प्रसाद गग्गड़, कृष्ण कुमार भट्टड़, परमेश्वर चांडक और सभी क्षेत्रीय सभाओं के कार्यकारिणी सदस्यों, सूरत माहेश्वरी समाज के गणमान्य बंधुओ की उपस्थित रही। अंत में जिला सभा उपाध्यक्ष टिकम असावा ने आए हुवे सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। भगवान महेश का प्रसाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन