संगठन आपके द्वार कार्यक्रम में सूरत को प्रदेश सभा बनाने की मांग

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा पूरे भारत वर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रम संगठन आपके द्वार के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम सूरत में रखा गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरी सभा दोपहर 2.30 तीन क्षेत्रीय AGMS/BMS/CPMS के साथ सयुक्त रूप से अडाजन पटिया पर रखी गई।  
भगवान महेश की पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई। इसके बाद सभी को मंचासीन उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी, माहेश्वरी महासभा कार्य समिति सदस्य मुरली सोमानी, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा कोषाध्यक्ष श्याम भंडारी और संयुक्त मंत्री राधा किशन मूंधडा, सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पवन बजाज, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षा बिमला साबु, सुरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा वीणा तोषनीवाल, महासभा के मिशन आईएएस 100 के संयोजक कृष्ण कांत भट्टड़ ने किया।
सभी तीनों क्षेत्रीय सभाओं के सचिव ने अपनी सभा का संक्षिप्त परिचय दिया। विमला साबु ने कहा की सूरत को अभी प्रदेश का दर्जा मिलना चाहिए  और ज्यादा से ज्यादा नवयुवको को समाज से जोडऩा चाहिए। वीणा तोषनीवाल ने कहा इस क्षेत्र की महिलाओ को समाज से जुडऩा चाहिए। कृष्णकांत व श्वेता जाजू ने मिशन आईएएस की जानकारी दी इससे किस प्रकार समाज को लाभ होगा उसके बारे में बताया। मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी ने महासभा की सभी योजनाओं की जानकारी दी कैसे अपने को कार्य करना चाहिए की समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी सहायता पहुंच सके।
मुरली सोमानी ने सभा को महासभा के चेट बोट की जानकारी दी। ओपन हाउस में सभी के प्रश्नों का ने जवाब दिया गया। इस सभा में सूरत के बहुत से गणमान्य व्यक्ति पधारे हुए थे। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम अवतार साबु, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मदन पेड़ीवाल, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष गजानन राठी, माहेश्वरी विद्यापीठ के अध्यक्ष महेंद्र झंवर, माहेश्वरी भवन सिटी लाइट के संचिव सुरेश तोषनीवाल ने और माहेश्वरी सेवा सदन के सचिव शैलेश चांडक, गिरधारी साबू, किशोर बाहेती, रंगनाथ भट्टड़, भगवती प्रसाद गगड़ व तीनों क्षेत्रीय सभाओं के कार्यकारिणी सदस्य, सूरत जिला माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्या, सूरत माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य बंधुओ की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सूरत जिला माहेश्वरी सभा व तीनों क्षत्रिय सभाओं (अंतर्गत सूरत जिला माहेश्वरी सभा) द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया। सुनिल माहेश्वरी ने शानदार मंच संचालन किया। जिला सभा कोषाध्यक्ष और अड़ाजन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष रामसहाय सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। भगवान महेश का प्रसाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन