फरीदाबाद में फैमिली वैल्यूज एवं बाल संस्कार कार्यक्रम संपन्न
फरीदाबाद माहेश्वरी मंडल द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2023 को फैमिली वैल्यूज एवं बाल संस्कार पर शानदार आयोजन किया गया क्योंकि सामाजिक व पारिवारिक समरसता तथा आने वाली पीढ़ी को सुसंस्कृत बनाने हेतु इस तरह के कार्यक्रम नितांत आवश्यक है।
यह प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर के विद्वान वक्ताओं श्री रमेश परतानी, हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट गुरु एवं बात संस्कार संयोजक-महासभा तथा श्रीमती कल्पना गगरानी, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विनीत केला, उपाध्यक्ष उत्तरांचल-महासभा एवं समारोह अध्यक्ष श्री संदीप लक्ष्मी नारायण मल, प्रमुख समाजसेवी-उद्योगपति, श्रीमती सीमा मूंदड़ा, हरियाणा प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश सचिव श्रीमती लक्ष्मी बाहेती इत्यादि की गरिमामय उपस्थित रही।
श्री परतानी ने उपस्थित 250 से ज्यादा समाज बंधुओ, महिला शक्ति एवं युवा साथियों को बच्चों में संस्कार एवं जीनियस बनाने हेतु मार्गदर्शन किया तथा बाल संस्कार पर चर्चा करते हुए बताया कि बच्चों का बोधिक विकास जन्म या जन्म से पहले कैसे किया जा सकता है। शास्त्रों में भी मुख्य रूप से सोलह संस्कारों की बात करते हुए गर्भाधान संस्कार के बाद पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण ये सभी संस्कार नवजात का दैवी जगत से संबंध स्थापना के लिये किये जाते संस्कारों का मूल प्रयोजन आध्यात्मिक भी है तथा नैतिक विकास का भी है क्योंकि मानव जीवन को अपवित्र एवं उत्कृष्ट बनाने वाले आध्यात्मिक उपचार का नाम सस्कार है। श्रेष्ठ संस्कारवान मानव का निर्माण ही संस्कारों का मुख्य उद्देश्य है। बच्चों को जिनियस कैसे बनायें या उसकी प्रतिभा को कैसे विकसित किया जाए। वह प्रतिभा शिक्षा, खेलकूद, मैनेजमेंट या किसी क्षेत्र में हो। उसे माता पिता कैसे समझें और उस क्षेत्र में कैसे जीनियस या अब्वल बने।
श्रीमती गगरानी ने फैमिली वैल्यूज को आधुनिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए बनाए रखने की बात रखी। साथ ही बताया की अगर व्यापार में एक परसेन्ट का नुकसान हो जाये तो हम उसका विश्लेषण करने लग जाते हैं। पर समाज या परिवार में किसी तरह की अव्यवस्था होती है। उस पर विशेष ध्यान नहीं देते। जबकि कहीं पारिवारिक मूल्यों में किसी तरह का ह्रास होता है तो वह अकारण नहीं होता। इसी कारण का विश्लेषण कर उस पर चर्चा व चिन्तन होना चाहिए।
माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी ने सभी का अभिनंदन करते हुए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजन करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक श्री उमेश धुत और श्री महावीर बिहानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सबका आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद बिनानी द्वारा किया गया।
माहेश्वरी मंडल सचिव महेश गट्टानी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस सफल आयोजन में मार्गदर्शक श्री ओम प्रकाश पसारी, श्री सुशील नेवर, श्री परशुराम साबू, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा, सह सचिव राकेश सोनी, महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा झंवर, सचिव ममता भट्टड़, उपाध्यक्ष मैना सोनी, सुलोचना मालपानी, रेखा राठी, रितु बिहानी, संगीता केला एवं पूरी महिला टीम, युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झंवर, रामकिशन चांडक, सुनील कोठारी एवं युवा टीम, हरिप्रसाद सोमानी सोमानी, श्री विनोद बिहानी, पवन सोमानी, रामकिशन चांडक, शिव पेड़ीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष कमल गुप्ता, सचिव श्रवण मिमानी, श्री रंगनाथ झंवर, श्री सुरेश राठी, शैलेश मूंदड़ा इत्यादि महानुभावों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने आपसी मिलन के साथ-साथ सहभोज का आनंद उठाते हुए पधारे हुए वक्ताओं के साथ भी चर्चा चलती रही।
Latest News