रामानंद धूत झारखंड बिहार माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी का निर्वाचन
गरीब एवं असहाय विशेष कर महिलाओं एवं कन्याओं की शिक्षा तथा चिकित्सा आवश्यकताओं की पूर्ति एवं सहायता के लिए वर्ष 2016 में पूरे झारखंड बिहार प्रदेश के माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों को लेकर एक सेवा ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। प्रदेश के पूर्व समाजसेवी जमशेदपुर निवासी स्व. रामानंद धूत के परिवार के विशेष आर्थिक योगदान को देखते हुए सर्वसमिति से इस ट्रस्ट का नाम रामानंद धूत झारखंड बिहार माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट रखा गया। अपने सेवा कल के प्रारंभ से ही ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों की सहायता करते आ रहा है। प्रत्येक तीन वर्ष में इसके पदाधिकारी एवं मैनेजिंग कमेटी का निर्वाचन होता है।
सत्र 2023-26 के लिए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु रांची में प्रतिनिधियों की बैठक 24 दिसंबर को बुलाई गई। इसमें सर्वसम्मति से रांची निवासी श्री अशोक साबू को अध्यक्ष, रांची निवासी श्री अमित मालपानी को सचिव एवं जमशेदपुर निवासी श्री अरुण धुत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक साबू ने अपने सत्र में नए सदस्यों को जोडऩे तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार के बारे में जानकारी दी।
Latest News