बेंगलुरू में सुहाना सफर संगीतमय शाम का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा बेंगलुरु अनुभव मंच (वरिष्ठ सदस्यों के लिए) के अंतर्गत सुहाना सफर मधुर गाने और सुरीले संगीत से ओतप्रोत एक शाम का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। भागदौड़ की जिंदगी में अपने लिए कुछ फुर्सत के पल निकालकर लोगों ने गानों का भरपूर आनंद लिया। करीब 175 लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने थिरकते कदम और तालियों की गूंज के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर बड़े खुश नजर आ रहे थे। उमंग की एक अद्भुत लहर नजर आई। संगीतकार जय राम एवं टीम के साथ शहर के जाने-माने गायक कलाकार सिंचन दिक्षित और यासीन खान ने अपने मधुर आवाज से ऐसा समा बांधा कि किसी का घर वापस जाने का मन ही नहीं कर रहा था। कलाकारों का सम्मान देवकीनंदन डागा एवं माहेश्वरी सभा अध्यक्ष नवलकिशोर मालु ने किया। कार्यसमिति सदस्य भगवानदास जाजू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया और कार्यक्रम का संचालन सह सचिव राजेश मारू ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन