माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा कैलेंडर 2024 का विमोचन
माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2023 शाम को वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन ओकलीपुरम स्थित माहेश्वरी भवन में शाम 6 बजे किया गया। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर मालू, कैलेंडर के विज्ञापनदाता एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस कैलेंडर का विमोचन हुआ। सभी विज्ञापन दाताओं का, कैलेंडर को सुचारू रूप से सहजने में जिन लोगों ने सहयोग दिया, कैलेंडर के सुंदर मुद्रण प्रकाशन के लिए आभार प्रकट किया गया। उपाध्यक्ष भगवानदास लाहोटी ने विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित बंधुओं को जानकारी दी कि माहेश्वरी सभा कैलेंडर सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं बल्कि पूरे कर्नाटक प्रदेश के छोटे से छोटे गांव तहसील तक हर माहेश्वरी के घर में पहुंचाया जाता है, कैलेंडर में सभी त्यौंहार अवकाश अन्य जानकारियां बखूबी चित्रण की गई है।
Latest News