लायन्स क्लब कासगंज द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
लायन्स क्लब कासगंज डायमंड एवं वरिष्ठ लायन सदस्य राधाकृष्ण गोयल के सौजन्य से क्लब के जोन चेयर पर्सन लायन एके सिंह पुंढीर के गांव बेरी जनपद कासगंज में दिनांक 25.12.2023 को जरूरतमंद व्यक्तियों को 55 कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर रीजन चेयर पर्सन एवं अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, जोन चेयरपर्सन ए.के. सिंह पुंढीर, सचिव अनुराग माहेश्वरी सहित अनिल माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, मधु जाखेटिया, रानी माहेश्वरी, मयंक बिड़ला, मेहा माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को क्लब द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों के बारे अवगत कराया। सचिव अनुराग माहेश्वरी द्वारा शिक्षा के महत्व से सभी को अवगत कराया गया। वरिष्ठ लायन सदस्य राधा कृष्ण गोयल द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजक लायन एके सिंह पुंढीर सहित गांव के निवासी श्री जुगल किशोर, सत्य पाल सिंह पुंढीर आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत आयोजक द्वारा सभी सदस्यों को लंच की भी व्यव्स्था की गई।
Latest News