अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक कौशलेंद्रम् 2023 संपन्न

मध्य प्रदेश ही नहीं भारतवर्ष की ऐतिहासिक भूमि बौद्ध स्थली सांची में पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के ऐतिहासिक आयोजकत्व तथा आतिथ्य में ऐतिहासिक प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा द्वितीय कार्य समिति बैठक कौशलेंद्रम् 2023 में ऐतिहासिक आयोजन व भव्यता तथा ऐतिहासिक उपस्थिति के मध्य त्रयोदश सत्र में ही दूसरे गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड संस्कृति सिद्धा समिति एवं गीता परिवार के सानिध्य मे योग सोपान प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन ने अब तक कुल 14 स्वर्णिम कीर्तिमान बनाकर एक नया इतिहास रचा जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई।
19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं सभी पदाधिकारीयों के साथ आरंभ है प्रचंड  सुंदर गीत का उद्घोष करते हुए आयोजक संस्था पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अनूठी शैली में यूटोपिया रिसोर्ट के कार्यक्रम स्थल में सभी का शुभागमन कराया। भगवान उमा महेश के पूजन के साथ ही राष्ट्रीय महिला संगठन की प्रथम कार्यकारिणी और द्वितीय कार्य समिति बैठक का शुभारंभ हुआ।
आयोजक संस्था पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजना बाहेती एवं प्रदेश पदाधिकारियो ने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सभागार में उपस्थित सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व दसो राष्ट्रीय समिति प्रभारी का भी आयोजक संस्था द्वारा सम्मान व स्वागत किया गया। संचालिका प्राची मूंधड़ा व निधि माहेश्वरी द्वारा सुंदर संचालन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा बैठक के कार्य को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम दिवंगत स्वजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड द्वारा सभी का शाब्दिक स्वागत करते हुए आयोजक संस्था के सुंदर आयोजन के लिए सर्वप्रथम अभिनंदन किया। प्रकल्प प्रदर्शन श्रीमती सुशीला काबरा, स्वागत अध्यक्ष व  संयुक्त मंत्री मध्यांचल अनीता जावंदिया, प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती, सचिव राजश्री राठी, कार्य समिति शोभा लाहोटी, मनीष लड्डा एवं उनकी संपूर्ण टीम के शानदार प्रयासों की सराहना करते हुए त्रिदिवसीय कार्यक्रम की विशेषताओं के साथ सभागार के समक्ष संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि समय के प्रवाह के साथ चल रहे त्रयोदश राममय सत्र में सामाजिक श्रेष्ठता, नैतिकता, मर्यादा, परमार्थ और वसुधैव कुटुंबकम के जो मुकाम संगठन यात्रा पर अब तक स्थापित किए गए वह निश्चय ही टीमवर्क के रूप में संगठन के इतिहास में एक और प्रगति का सोपान बन सफलता की कहानी गढ़ रहा है। नित नये कार्यों द्वारा संगठन की पहचान को विस्तृत कर रहा है। कौशलेंद्रम् अर्थात कुशलतापूर्वक नैतिक आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों को स्थापित करना। यह दिव्य गुण ही मानव का अनुपम श्रंगार है। इसकी अनुभूति मे ही जीवन का सच्चा सार है। इसे आत्मसात करते ही दृष्टि और वृत्ति दोनों ही बदल जाती है जो देश और समाज की उन्नति में सहायक बनती है।
कार्यकारिणी बैठके संगठन की महत्वपूर्ण विधा है। इन बैठकों में हमारे विचारों का परस्पर तालमेल होता है एक दूसरे की प्रतिभा को जानने का अवसर मिलता है जो टीमवर्क के रूप में संगठन की शक्ति को प्रोत्साहित करता है। भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया संजीवनसिद्धा समिति के माध्यम से नेत्रम आंखों पर वर्चुअल कार्यशाला, संगमनेर में संस्कारसिद्धा समिति के द्वारा सिद्धि सृजन किशोरियों हेतु संस्कार शिविर का आयोजन, मकर संक्रांति पर संकल्पसिद्धा समिति के द्वारा दिव्यांगों हेतु सेवा प्रकल्प नर नारायण सेवा आगामी 19 जनवरी 2024 को संस्कृति सिद्धा समिति द्वारा अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की स्थापना के उपलक्ष में एक शाम प्रभु श्री राम के नाम वर्चुअल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी की सहभागिता परिवार जनों सहित अपेक्षित है जो कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लगाएगी।
महामंत्री ज्योति राठी द्वारा गत बैठक की कार्यवाही को सभागार से सहमति प्राप्त की। संगठन की बहनों के समक्ष अपनी विचारधारा रखी की तन, मन, धन व समय देकर हम यह वृहद आयोजन करते हैं वह केवल यहां तक सीमित ना रहे बल्कि यहां से आत्मसात करके सीख कर और  प्रेरणा लेकर जाए अपने-अपने संगठनों में इसे ग्रास रूट तक करवाये। तभी सही अर्थों में ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता होगी।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरण लड्ढा द्वारा अप्रैल 2023 से अभी तक का संपूर्ण आय व्यय सभागार के समक्ष रखा। संगठन मंत्री ममता मोदानी द्वारा 27 प्रदेशों के संगठनों की जानकारी दी। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में प्रदेश के पदाधिकारियो को रिपोर्टिंग हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यो से अवगत कराया। माहेश्वरी महिला पत्रिका की संपादिका सुशीला काबरा द्वारा पत्रिका के विषय में विशेष जानकारी दी। राष्ट्रीय महिला सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता मालपानी ने ट्रस्ट संबंधित जानकारी सभागार को दी। राष्ट्रीय विधान समिति प्रमुख मंगल मरदा द्वारा राष्ट्रीय व प्रादेशिक संविधान संबंधित सभी आवश्यक विषयों पर प्रकाश डाला।
    इसी अवसर पर दसों राष्ट्रीय समिति प्रभारी द्वारा आगामी समय में उनके द्वारा लिए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। सभी आंचलिक उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री द्वारा अपने-अपने अचंल व प्रदेशों की अभी तक हुए कार्यों की रिपोर्ट पीपीटी द्वारा दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा 27 प्रदेशों के कार्यों के मूल्यांकन का रिजल्ट बताया। जिसमें कोहिनूर कैटेगरी में विदर्भ, तमिलनाडु, मध्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, व पूर्व राजस्थान रहा। द्वितीय कैटिगरी शालीमार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा पंजाब, बिहार झारखंड ,पूर्वोत्तर राजस्थान, असम व प्रदेश रहे। तृतीय कैटिगरी सफायर में पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल, गोवा, कर्नाटक, मुंबई, गुजरात रहे।
दोपहर 2 बजे कौशलावरण औद्योगिक मेले का उद्घाटन आदरणीय मां रत्नीदेवी काबरा, स्वयं सिद्धासमिति की आंचलिक सह प्रभारी मनीषा लढ्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, महामंत्री ज्योति राठी व महासभा के समस्त पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें प्रदेश संयोजिका रेखा की विशेष भूमिका रही। इसमें विशेष रूप से 12 महीने की सभी त्यौंहारों की सुंदर झांकियां दिखाई गई थी। मेले में विशेष रूप से गृह उद्योग करने वाली बहनों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। आयोजक संस्था द्वारा 10 राष्ट्रीय समितियो की सुंदर झांकी बनाकर स्टाल लगाए गए थे जिसका श्री विपिन माहेश्वरी, डीजीपी मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच तथा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने अवलोकन किया व महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, युवा संगठन के अध्यक्ष श्री शरद सोनी द्वारा प्रशंसा भी की गई।

उद्घाटन समारोह -  दोपहर 4 बजे से भव्य उद्घाटन समारोह प्रारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजक संस्था द्वारा की गई महेश वंदना व मधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया।
आयोजक संस्था द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत, स्वागत अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी, स्वागत मंत्री प्राची मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती व अन्य पदाधिकारी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय महिला संगठन का सचिव प्रतिवेदन पीपीटी द्वारा दिखाया गया। जिसमें अभी तक किए गए कार्यों की बिंदुवार रिपोर्टिंग की गई थी इसको सभी ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित श्री विपिन माहेश्वरी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, महासभा के महामंत्री अजय काबरा व समाजसेवी राजेश जावंधिया ने अपने अपने विचार रखें।
 
मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री ने राष्ट्रीय महिला संगठन का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय महिला संगठन की अष्ट सिद्धा समिति द्वारा व्यक्तित्व विकास व कार्यकर्ता प्रशिक्षण पुस्तिका मानस मंथन का विमोचन समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। समिति प्रभारी नम्रता बियानी ने इसका संपूर्ण कार्य भार संभाला था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला संगठन को 14 वा गोल्डन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकॉर्ड मनीष विश्नोई द्वारा उद्घाटनकर्ता श्री विपिन माहेश्वरी के कर कमलो से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़, महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, संस्कारसिद्धा समिति एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रदान किया गया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने कहा सभी पदाधिकारी व समिति प्रभारी आंचलिक सह प्रभारी के सहयोग से आज यह स्वर्णिम अवसर पुन: महिला संगठन को मिला है। श्रृंखला बद्ध संगठन के तहत  संपूर्ण कार्य सुचारू रूप से हो रहे हैं। उन्होंने कहा यह कौशलेंद्रम् एकल नहीं बल्कि कई अलग-अलग कौशलों का संयोजन है जिसमें विभिन्न समितियो के माध्यम से लक्ष्मण रेखा, काव्य कौशल, राम सेतु चिंतन मनन प्रतियोगिता, कौशल परिणय वर्धनम कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से समाज की कुमारी हिमांशी भावेश राठी, पालनपुर (एशियाई पैरा ओलंपिक 2023 चेस खेल स्पर्धा में दो कांस्य पदक विजेता), श्रीमती प्रभा राकेश भैया नागपुर (दुबई में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक विजेता), डॉक्टर रुबीना राठी अलीगढ़, (उत्तराखंड त्रासदी तथा कोरोना वॉरियर के रूप में सक्षम भूमिका), श्रीमती रचना मालपानी संगमनेर (प्रतिभावान तथा प्रसिद्ध समाजसेवी) को शक्ति वंदनम सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज व राष्ट्र के नाम को ऊंचा किया व अपने-अपने क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया।
  श्रीमान रमेशजी परतानी द्वारा मोटिवेशनल कार्यशाला ली गई। तत्पश्चात आयोजक संस्था द्वारा रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम कौशलेन्द्र रम्यम की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से कलाकारों को 21000 रू का पुरस्कार दिया गया। सम्माननीय  अतिथि के रूप में ममता मोदानी, किरण लढ्ढा, शीला पलोड, निधि माहेश्वरी, मधु छापरवाल उपस्थित थे। 
आयोजक प्रदेश के बच्चों से लेकर बड़ों तक प्रतिभागियों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को बृहद बनाया। सभी कार्यक्रमों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा, शोभा सादानी, सुशीला काबरा, कल्पना गगरानी की विशेष रूप से उपस्थित रही। संपूर्ण भारतवर्ष व नेपाल से 550 से ऊपर नेतृत्वर्कता, कार्य समिति तथा कार्यकारिणी बहनों ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया।
दिनांक 20 दिसंबर 2023 को प्रथम सत्र में अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण राष्ट्र से ट्रस्टीगण पधारे थे। नए ट्रस्टियों का माँ रत्नीदेवी काबरा व गीता मूंदड़ा द्वारा स्वागत किया गया। बैठक का संचालन अध्यक्ष ललिता मालपानी व सचिव मीना सावंल द्वारा किया गया।
संचार सिद्धा समिति द्वारा साइबर क्राइम की सतर्कता हेतु नाटिकाओं के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समिति प्रभारी भाग्यश्री चांडक, प्रदर्शक उर्मिला कलंत्री व उनके सभी सह प्रभारी ने अत्यधिक मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 27 प्रदेशों की प्रदेश संयोजक एवं प्रतिभागी बहनों द्वारा इस कार्यक्रम को एक पिक्चर के रूप में अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट दिए गए। तीन विभिन्न आयु वर्ग में टेक्नोस्टार ट्रॉफी भी दी गई। ज्ञानसिद्धा साहित्य समिति द्वारा एक अद्भुत कार्यक्रम काव्य कौशल आंचलिक प्रतियोगिता के माध्यम से साहित्यिक कविताओं की अनोखी अंताक्षरी के रूप में प्रस्तुत किया गया।
समिति प्रभारी अनुराधा जाजू, समिति प्रदर्शक मंजू मानधना व उनकी पूरी टीम ने 27 प्रदेशों की बहनों को 3 माह के अनवरत प्रशिक्षण द्वारा पारंगत कर काव्य स्वरूप नगीनो को तराशा गया और यह चूड़ी पहनने वाले हाथ हर क्षेत्र में माहिर है यह सिद्ध कर दिखाया। इसमें प्रतिभागियों द्वारा बहुत ही सुंदर कविताओं का पाठन भी किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी द्वारा कार्यक्रम की सुंदर समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में सभी आंचलिक सह प्रभारी सरोज मालपानी, अर्चना लाहोटी, सरोज गट्टानी, मीनू झवर, प्रभा जाजू का विशेष योगदान रहा। 
युगल सिद्धा समिति द्वारा मध्यांचल स्तरीय कार्यक्रम कौशल परिणयम वर्धनम लिया गया। समिति प्रदर्शक अनीता जावदिया, राष्ट्रीय समिति प्रभारी शर्मिला राठी तथा सह प्रभारी एवं मध्यांचल के पदाधिकारी के माध्यम से कार्यक्रम का संयोजन किया जिसमें वर्तमान में विवाह संबंधित समस्याओं पर चिंतन मनन और निवारण हेतु नाटिकाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति मध्यांचल के पांचो प्रदेशों द्वारा दी गई। प्री वेडिंग शूट, बड़ी उम्र में विवाह आदि विषयो पर विश्लेषण करते हुए सदन के समक्ष वैवाहिक वातावरण का निर्माण कर समस्याओं से अवगत कराया। समिति प्रभारी शर्मिला राठी, मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, अनीता माहेश्वरी आदि सभी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यधिक सफल रहा। इस कार्यक्रम के पुरस्कार निर्मला मल्ल कोलकाता के सहयोग से दिए गए। निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी व शोभा सादानी ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रमुख भूमिका देते हुए कार्यक्रम की समीक्षा की।
21 दिसंबर 2023 को रघुकुल रीत सिद्धासमिति द्वारा रामसेतु सामाजिक विषयों पर चिंतन मनन कर पक्ष विपक्ष में 27 प्रदेशों की बहनों ने अपनी प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बागंड के नेतृत्व में समिति प्रभारी अर्चना काबरा व शिखा भदादा तथा उनकी टीम द्वारा सुंदर सार्थक सामाजिक विषयों का समावेश किया गया था। पूर्व अध्यक्ष गीता मुंधड़ा द्वारा कार्यक्रम की सुंदर शब्दों में विवेचना की गई। मंच पर सभी 27 प्रदेशों के अध्यक्षों की उपस्थिति भी थी जिनसे समय-समय पर आंचलिक सह प्रभारी श्रद्धा गट्टानी द्वारा विषय संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनका सभी अध्यक्षों ने बड़ा उत्साह पूर्वक जवाब भी दिया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता मूंदड़ा का अभिनंदन करते हुए उनका जन्मदिन भी सभी ने बड़े उत्साह से मनाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन